Big Story : ममता बनर्जी की मुलाकातों के मायने: विपक्ष का चेहरा कौन होगा?

0
1306

2022 के जरिए ही 2024 की पटकथा लिखी जाएगी और इस बात को भाजपा ही क्या सभी पार्टियां समझती है।

By Abdulhafiz Lakhani New Delhi 

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनरजी अभी दिल्ली में है और विपक्षी एकता के लिए जोर दे रही है। ममता की इन मुलाकातों को मिशन 2024 से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसका मकसद PM मोदी और भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर उन्हें कड़ी टक्कर देना है।

बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी का आत्मविश्वास उन्हें दिल्ली की सत्ता के करीब ला रहा है।

इसके लिए दीदी ‘बंगाल मॉडल’ को ही तवज्जो देने वाली हैं। वे विपक्षी एकजुटता के जरिए 375 सीटों पर भाजपा को सीधी चुनौती देने की तैयारी में हैं। इनमें से 200 सीटों पर कांग्रेस को वॉकओवर का प्रस्ताव दे सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ममता का ‘मिशन दिल्ली’ 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना है। इसके लिए सोनिया-पवार-ममता देशभर में भाजपा के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे।

दीदी अपने अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश से कर सकती है। मकसद 2022 में होने जा रहे 7 राज्यों के चुनाव में भाजपा को मात देना है। ममता यह भी साफ करने आई हैं कि उनका इरादा PM की कुर्सी नहीं है। इस अभियान में कांग्रेस केंद्रीय भूमिका में होगी। पिछले दिनों ममता के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोनिया, राहुल से मिलकर इसी मॉडल पर बात की थी।

ममता ने बुधवार को दिल्ली के 7 महादेव रोड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों, खासतौर से कांग्रेस के लिए कहा कि सबको मिलकर काम करना होगा। इस दौरान ममता ने मीडिया कार्ड भी खेला और कहा- अगली बार हम सबसे मिलेंगे। यहां पर राष्ट्रीय मीडिया को सवाल पूछने को मिलना चाहिए, क्योंकि बंगाल की मीडिया से तो बातचीत होती ही रहती है।

बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी का आत्मविश्वास उन्हें दिल्ली की सत्ता के करीब ला रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए विपक्ष का चेहरा बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि ‘‘यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके अलावा किसी और को विपक्ष का नेतृत्व दिया जाता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है। सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद ममता से साफ तौर पर कहा कि भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा पर आईं बनर्जी ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नारा था- ‘खेला होबे’, जो कि अब देशभर में गूंजेगा।

उन्होंने कहा कि अब “अच्छे दिन” की बजाय “सच्चे दिन” आने का समय है। बनर्जी को 2024 के आम चुनाव के लिए उनकी पार्टी द्वारा विपक्ष का चेहरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसे लेकर खुद उनके भीतर मिलाजुला भाव है। नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “मैं स्थिति से मुकाबले के लिए सभी विपक्षी दलों की सहायता करना चाहती हूं। मैं नेता नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ता बनना चाहती हूं।”

बनर्जी से जब पूछा गया कि क्या वह विपक्ष का चेहरा बनना चाहती हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं कोई राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं। यह परिस्थिति पर निर्भर करता है। अगर कोई और नेतृत्व करता है तो मुझे कोई समस्या नहीं। जब इस मुद्दे पर चर्चा होगी तब हम निर्णय ले सकते हैं। मैं अपना निर्णय किसी पर थोप नहीं सकती।” बनर्जी ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आएंगे तो भगवा पार्टी से लड़ने के लिए कई चेहरे होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आकार के आधार पर भाजपा बड़ी हो सकती है लेकिन राजनीतिक नजरिये से विपक्ष, भाजपा से अधिक मजबूत है। वे इतिहास रचेंगे।’’ तृणमूल अध्यक्ष बनर्जी, प्रधानमंत्री के सबसे तीखे आलोचकों में से एक हैं।

भले ही ममता पूरी प्रतिबद्धता के साथ विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हुई हैं। लेकिन सवाल अब भी वही है कि विपक्ष का चेहरा कौन होगा? विपक्ष हो-हल्ला में ही लगा हुआ है। वहीं प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। देखना होगा देश की राजनीति और राजनेता समय के साथ कौन सा करवट लेते हैं। लेकिन इतना तो तय है 2022 के जरिए ही 2024 की पटकथा लिखी जाएगी और इस बात को भाजपा ही क्या सभी पार्टियां समझती है।

(www.siyasat.net is Ahmedabad, Gujarat, India based Website, powered by Gujarat siyasat, a Fortnightly)

An Appeal For The Sake Of Upright & Fearless Brand Of Journalism

To sustain and improve our coverage. Gujarat siyasat- a vernacular Fortnightly and English٫ Hindi Website www.siyasat.net

Your little but timely support is needed۔

Bank details، GUJARAT SIYASAT, Current Account 204720110000318, ifsc code BKID0002047 BANK OF INDIA , VASNA BRANCH, AHMEDABAD GUJARAT INDIA
Also on Phone pay, Paytm,Google pay +91 9925531111

We hope you help and see siyasat.net grow. And rejoice that your contribution has made it possible.

सत्य को ज़िंदा रखने की इस मुहिम में आपका सहयोग बेहद ज़रूरी है। आपसे मिली सहयोग राशि हमारे लिए संजीवनी का कार्य करेगी और हमे इस मार्ग पर निरंतर चलने के लिए प्रेरित करेगी। याद रखिये ! सत्य विचलित हो सकता है पराजित नहीं।

Regards, 

Siyasst dot net Ahmedabad Gujarat 

India