EDLI Scheme – कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना से मिलेगा 7 लाख का मुफ्त

0
26
EDLI Scheme

EDLI Scheme:- प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों और कर्मचारियों के लिए कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना की शुरुआत की है। यह वर्ष 1976 से लागू है। इस योजना के माध्यम से EPFO के सभी सदस्यों को बीमा दिया जायेगा। EDLI Scheme के तहत कर्मचारियों को लाभ देना है, और उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर यह बीमा कर्मचारियों के घर वालों को आर्थिक रूप से मज़बूत बना सकें।

आज हम आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित की गयी EDLI Scheme 2024 के बारे में सभी जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप आवेदन करके लाभ लेना चाहते है, या इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकतें है। आपको कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना की सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख से मिल जाएगी

EDLI Scheme

Delhi University releases the Financial Support Scheme

The National Fellowship Scheme benefited 1070 OBC students in 2022–2023

EDLI Scheme 2024

कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना का संचालन प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा अपने सदस्यों को लाभ पुहंचाने के लिए किया गया है। यह बीमा कर्मचारी की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद उसके वारिस को या घर वालों को दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत जब किसी कर्मचारी ने अपनी मृत्यु से पहले 12 महीनों के दौरान कई जगहों पर काम किया हो, तो यह बीमा उनके उत्तराधिकारियों और रिश्तेदारों को दिया जाता है। यह पूरे साल की मासिक आय के 35 गुना के बराबर राशि दी जाती है। इसके अलावा, नियोक्ता EDLI Yojana 2024 के तहत कर्मचारी के मासिक वेतन के 0.5% की राशि पर न्यूनतम योगदान का भुगतान करता है। और कर्मचारी को किसी भी तरह से योगदान देने की ज़रूरत नहीं है।

Details of  EDLI Yojana 2024

योजना का नाम कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana)
शुरू की गई भारत सरकार द्वारा सन् 1976 में
लाभार्थी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारी/सदस्य
उद्देश्य नौकरी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को बीमा प्रदान करना
बीमा राशि का कैलकुलेशन मृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना
अधिकतम बीमा राशि 7 लाख रुपए
बीमा राशि हेतु क्लेम करने की प्रक्रिया ऑफलाइन
साल 2024

 

कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना(EDLI योजना) के तहत बीमा धनराशि का कैलकुलेशन 

EDLI Scheme 2024 के अंतर्गत कर्मचारियों को बोनस 175000 रूपए दिए जायेंगे। ईडीएलआई योजना के तहत कर्मचारियों की आकस्मिक मौत के बाद उनके घर वालों को या कानूनी उत्तराधिकारी को मिलने वाली बीमा राशि पूरे साल की 35 गुना और अधिकतम 7 लाख रूपए तक प्रदान की जाएगी। नीचे बताया गया है कि बीमा राशि की कैलकुलेशन कैसे की जाती है।

  • कर्मचारी का अधिकतम औसतन मासिक वेतन = 15000 रुपए
  • 35 गुना वेतन (15000×35)=525000 रुपए
  • बोनस राशि =175000 रुपए
  • कुल बीमा राशि 525000×175000=700000 रुपए

कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana) के मुख्य उद्देश्य

जैसा की हम सभी जानते हैं की हमारे देश में दिन प्रति दिन आकस्मिक मृत्यु हो रही है, ऐसे में ग़रीब परिवारों में जहाँ एक ही कमाने वाला होता है जब उसका अचानक निधन हो जाता है तो उसके परिजनों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए EDLI Yojana को शुरू किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक मृत्यु होने वाले कर्मचारियों के घर वालो को बीमा के ज़रिये वित्तीय सहायता करना है। और कर्मचारी के परिवार वालों को जीवन यापन करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस योजना के तहत बीमा प्राप्त करने के लिए परिवार वालों को EDLI फॉर्म 5 IF पूरा करना होगा।

EDLI Yojana के तहत लाभ एवं विशेषताएं

  • 1976 में EPFO (प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) द्वारा एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI Scheme) को शुरू किया गया था।
  • इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सक्रिय कर्मचारी और सदस्य बीमा के लिए पात्र हैं।
  • कर्मचारी के निधन के बाद यह बीमा सुविधा उसके परिवार और/या कानूनी उत्तराधिकारियों को उपलब्ध कराई जाती है।
  • कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना के तहत EPFO के ​​सदस्य खुद ही जुड़ जाते हैं।
  • इस योजना के तहत कर्मचारी को पूरे साल की मासिक आय के 35 गुना के बराबर राशि दी जाती है। और 175000 रुपए तक का बोनस भी दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत अधिकतम 700,000 तक बीमा राशि दी जाएगी।
  • नियोक्ता से कर्मचारी के मासिक वेतन का न्यूनतम5% योगदान आवश्यक है। कर्मचारी के वेतन से कुछ भी नहीं रोका जाता है।

बीमा क्लेम के लिए पात्रता मानदंड   

  • EPFO के तहत क्लेम करने वाले परिवार के सदस्य के लिए एक नॉमिनी व्यक्ति की आवश्यकता होती है।
  • कोई नॉमिनी न होने की स्थिति में परिवार के सदस्य (विवाहित बेटियों, विवाहित पोते-पोतियों और बड़े बेटों के अलावा) बीमा के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • किसी भी नॉमिनी/ घर के सदस्यों या कानूनी उत्तराधिकारी बालिग़ न हो तो उनके अभिभावक क्लेम कर सकते हैं।

EDLI योजना के तहत महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • यदि क्लेम करने वाला नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र
  • उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर)
  • बैंक का कैंसिल चेक

EDLI Scheme 2024 के अंतर्गत बीमा क्लेम के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बीमा क्लेम के लिए आवेदन के लिए EDLI फॉर्म 5 IF लेना होगा।
  • उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • फिर फॉर्म को भरने के बाद आपको यह फॉर्म उस कंपनी या संस्थान में जाकर जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपको कंपनियां/संस्थान द्वारा EDLI फॉर्म 5 IF को को सत्यापित करेंगे।
  • इसके बाद यदि कंपनी आपको पात्र व्यक्ति मानती है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • यदि कोई पंजीकृत फर्म नहीं है तो फॉर्म को मान्य करने के लिए निम्नलिखित में से किसी का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • गजटेड अधिकारी
  • मैजिस्ट्रेट
  • ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
  • पोस्टमास्टर/सब पोस्टमास्टर
  • सांसद/विधायक
  • सीबीटी ईपीएस के क्षेत्रीय समिति के सदस्य
  • नगर पालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव व सदस्य
  • उस बैंक का मैनेजर जिस बैंक में कर्मचारी का खाता रखा गया था।