सरज़मीन कन्नौज में, एम्पॉवर इंडिया ट्रस्ट और फ्यूजन एड ने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए एम्पॉवर इंडिया करियर काउंसलिंग शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है।

0
174

एम्पावर इंडिया एक आंदोलन है जिसका उद्देश्य भारत को एक न्यायपूर्ण, समतावादी और समृद्ध समाज में बदलना है। यह आंदोलन विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं का सामना करने में रुचि रखता है जो देश और इसके लोगों को प्रभावित करते हैं, जैसे कि गरीबी, न्याय की कमी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य जिम्मेदारी और पर्यावरणीय गिरावट।
एम्पावर इंडिया ट्रस्ट के परिसर कन्नैज में शनिवार 18 मार्च को एम्पावर इंडिया करियर काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमें श्री तल्हा हनफी साहब के नेतृत्व में इलाहाबाद से 15 लोगों की टीम आई थी। उन्होंने टिप्पणी करी के 12वीं पास और ग्रेजुएट बच्चों को छह माह की कॉरपोरेट्स ट्रेनिंग देने के बाद यह केंद्र न केवल उन्हें नौकरी दिलाने के लिए है बल्कि उनके भविष्य में एक अच्छी company में नौकरी लगवाना है।
इस कार्यक्रम में श्री मुहम्मद खालिद खान (अध्यक्ष एम्पॉवर इंडिया ट्रस्ट), श्री मुहम्मद तल्हा हनफ़ी (ग्रुप चेयरमैन एडोस्फेयर ग्रुप) और अन्य लोगों ने भाग लिया।
जिसमें श्री मुहम्मद तल्हा हनफी साहब ने कहा कि जो बच्चे किसी कारण से शिक्षा से दूर हैं या किसी कारण से अपनी शिक्षा पूरी करने से वंचित हैं, उन्होंने इन बच्चों की नौकरी के लिए एक मॉडल पेश किया जिसे वह इलाहाबाद में चला रहे हैं। उन्होंने अपने कथन से यह स्पष्ट कर दिया कि एक योग्य व्यक्ति को अपनी समस्याओं को स्वयं हल करने और जीवन जीने में सक्षम होना चाहिए। और उन्होंने महिलाओं के अधिकार और विकास के लिए एक मॉडल प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा कि वे महीने के पांच हजार में से ढाई हजार पात्र को देते हैं और बची हुई राशि को शेयर बाजार में निवेश करते हैं और इस तरह उन्हें लाभ पहुंचाते हैं।

और अंत में उन्होंने प्रश्न और उत्तर का section रखा। जो न केवल वहां के मुद्दों को हल करने का अवसर प्रदान हुआ बल्कि उनके भविष्य को बेहतर तरीके से आकार देने और विकास के मानक स्थापित करने में भी उपयोगी होगा।

इसी उद्देश्य के तहत लोगों के मार्गदर्शन और विकास के लिए एम्पावर इंडिया ट्रस्ट और फ्यूजन एड ने कन्नौज में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।